कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा
“जन्मदिवस पर हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि। उन्होंने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की।”
