TN

TotaRam News

What's Hot

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

Table of Content

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल लाइव किया गया है। इसके महज 24 घंटे के अंदर 540 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण धनराशि जमा कराकर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करा लिया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भूखण्डों के लिए पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए पंजीकरण 24 सितम्बर से 24 अक्टूबर, 2026 तक खुला रहेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6ः00 बजे तक कुल 3,308 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण पुस्तिका खरीदी है। इसमें से 367 लोगों ने वरूण विहार योजना में भूखण्डों के लिए पंजीकरण करा लिया, जिसके सापेक्ष 8,39,55,750 रूपये पंजीकरण धनराशि के रूप में प्राप्त हुये हैं। वहीं, नैमिष नगर योजना में 173 लोगों ने भूखण्डों के लिए पंजीकरण कराया है, जिसके सापेक्ष 3,80,36,195 रूपये जमा हुये हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि जो आवेदक एकमुश्त भुगतान के विकल्प का चयन करेंगे, उन्हें भूखण्डों के आवंटन में वरीयता दी जाएगी।

नैमिष नगर योजनाः आध्यात्मिक जुड़ाव से विकास का मार्ग

सीतापुर रोड पर 4,100 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत हो रही नैमिष नगर योजना लखनऊ के उत्तरी क्षेत्र के विकास का मॉडल बनेगी। नैमिषारण्य धाम और मां चंद्रिका देवी मंदिर से आध्यात्मिक जुड़ाव, इस योजना को आधुनिक, संतुलित और समृद्ध जीवन का नया केंद्र बनाएगा। योजना के प्रथम चरण में ब्रह्म खण्ड, भूमि खण्ड फेज-1 एवं भूमि खण्ड फेज- 2 में कुल 1,673 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला गया है। इसमें 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड उपलब्ध होंगे। इस योजना में भूखण्ड की दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफीट है।

नैमिष नगर योजना में उपलब्ध भूखण्ड

  • 72 वर्गमीटर के 197 भूखण्ड
  • 112.5 वर्गमीटर के 524 भूखण्ड
  • 162 वर्गमीटर के 520 भूखण्ड
  • 200 वर्गमीटर के 299 भूखण्ड
  • 288 वर्गमीटर के 103 भूखण्ड
  • 450 वर्गमीटर के 30 भूखण्ड वरुण विहार योजनाः सबसे बड़ी सेल्फ सस्टेनेबल कालोनी

आगरा एक्सप्रेस-वे के निकट 6,580 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत वरुण विहार योजना शहर की सबसे बड़ी सेल्फ सस्टेनेबल आवासीय कालोनी के रूप में सामने आएगी। योजना के प्रथम चरण काशी खण्ड, कैलाश खण्ड फेज-1 एवं कैलाश खण्ड फेज-2 में कुल 2,847 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला गया है। इसमें 112.5 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड उपलब्ध होंगे। इस योजना में भूखण्ड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफीट होगी।

वरुण विहार योजना में उपलब्ध भूखण्ड

  • 112.5 वर्गमीटर के 1,517 भूखण्ड
  • 162 वर्गमीटर के 460 भूखण्ड
  • 200 वर्गमीटर के 612 भूखण्ड
  • 288 वर्गमीटर के 68 भूखण्ड
  • 300 वर्गमीटर के 81 भूखण्ड
  • 450 वर्गमीटर के 109 भूखण्ड

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.