TN

TotaRam News

What's Hot

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

Table of Content

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने ’एकात्म मानववाद’ और ’अंत्योदय’ का दर्शन देकर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका मानना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अंत्योदय के इसी मंत्र को साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी जन-कल्याणकारी योजनाएं पंडित जी के सपनों को ही साकार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना विभाग की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं और अंत्योदय की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से उन्होंने हमें अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का मार्ग दिखाया। उनका दर्शन आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।

इससे पूर्व राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कतील शेख और संरक्षक अब्दुल वहीद द्वारा सूचना निदेशक एवं डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी और जुबैर अहमद द्वारा अपर सूचना निदेशक को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ0 पवन पुत्र बादल ने की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश भारती, डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र मोहन, अमित कुमार यादव, प्रभात श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.