TN

TotaRam News

What's Hot

Ayurveda Day 2026: लखनऊ में 1090 चौराहे से निकली बाइक रैली, ब्रजेश पाठक ने किया रवाना

Table of Content

आयुर्वेद सिर्फ उपचार नहीं, स्वस्थ जीवन की पद्धति: डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

लखनऊ। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लखनऊ के 1090 चौराहे से ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली 1090 चौराहे से प्रारंभ होकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आयुर्वेद के महत्व और आज के समय में इसकी प्रासंगिकता पर बात की। वहीं, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यक्रम के महत्व और दैनिक जीवन में आयुर्वेद की भूमिका पर प्रकाश डाला। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुर्वेद भारत की समृद्ध एवं प्राचीन चिकित्सा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की आधारशिला है। आयुर्वेद हमारी जीवनशैली से जुड़ा हुआ है और इसका महत्व वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि आज की तेज जीवनशैली में लोग कई बार तत्काल राहत के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की स्वीकार्यता आज भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी इसके प्रति रुचि बढ़ी है।

आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी रसोई में उपयोग होने वाले अनेक पारंपरिक मसाले एवं खाद्य पदार्थ भी भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धति से जुड़े हुए हैं। इसलिए आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार और आसपास के लोगों से करनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद कोई नई चिकित्सा व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह सदियों से भारतीय जीवन परंपरा का हिस्सा रहा है और समाज इसका विभिन्न रूपों में प्रयोग करता आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों ने आयुर्वेद एवं पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों के महत्व को समझा और इनके प्रति लोगों की रुचि बढ़ी।

डॉ. दयालु ने कहा कि आयुर्वेद की वैज्ञानिक उपयोगिता को लेकर शोध की आवश्यकता पर लगातार काम किया जा रहा है। देश में 40 से अधिक संस्थाएं आयुर्वेद एवं उससे संबंधित विषयों पर शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शोध एवं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ आयुर्वेद को और अधिक प्रभावी तरीके से जनसामान्य तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद दिवस के उद्देश्यों, आयुर्वेद की उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। बाइक रैली के माध्यम से आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, महानिदेशक आयुष एवं निर्देशक, आयुष मिशन, गौरी शंकर प्रियदर्शी ,विशेष सचिव आयुष मदन सिंह गर्ब्याल, आयुर्वेद निदेशक डा0 नारायण दास, होम्योपैथी निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, यूनानी निदेशक प्रो0 जमाल अख्तर सहित आयुष छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.