TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Queen Mary Hospital की IVF यूनिट में कोविड के बाद पहली सफल IVF प्रेग्नेंसी

Table of Content

15 साल बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के क्वीन मैरी हॉस्पिटल की Infertility/IVF Unit में कोविड काल के बाद पहली सफल IVF गर्भावस्था का सुखद परिणाम 20 सितंबर 2026 को सामने आया। यह उपलब्धि लंबे समय से संतान प्राप्ति की प्रतीक्षा कर रहे एक दंपति के लिए आशा और खुशी का संदेश लेकर आई है।

38 वर्षीय श्रीमती संतोष कुमार पिछले 15 वर्षों से बांझपन की समस्या से जूझ रही थीं। संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने कई चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न उपचार भी कराए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने क्वीन मैरी हॉस्पिटल की Infertility/IVF Unit में डॉ. पुष्प लता संखवार से संपर्क किया।चिकित्सकीय जांच और आवश्यक उपचार के बाद IVF प्रक्रिया की गई। इसके परिणामस्वरूप गर्भावस्था स्थापित हुई और 20 सितंबर 2026 को इसका सफल एवं सुखद परिणाम सामने आया।

IVF से बच्ची का जन्म, KGMU में कोविड के बाद मिली सफलता

यहां उनकी विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यक उपचार और IVF प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें गर्भधारण हुआ। गर्भावस्था के दौरान उनका नियमित चिकित्सकीय फॉलो-अप किया गया। यह पूरा IVF उपचार प्रोफेसर पुष्पलता सखवार, यूनिट हेड, के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में उनकी टीम द्वारा किया गया। अब मरीज का सीजेरियन सेक्शन द्वारा सफल प्रसव हुआ है। उन्होंने 2 किलोग्राम वजन की एक बच्ची को जन्म दिया, जिसने जन्म के तुरंत बाद रोकर अपने स्वस्थ होने का संकेत दिया। मां और नवजात दोनों की स्थिति संतोषजनक है। इस उपलब्धि पर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, Dr. अंजू अग्रवाल ने कहा कि यह क्वीन मैरी हॉस्पिटल और पूरे विभाग के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से पहले भी क्वीन मैरी हॉस्पिटल में IVF के माध्यम से सफल गर्भधारण के मामले सामने आए थे, लेकिन कोविड काल के दौरान यह सुविधा बंद हो गई थी। अब Infertility Unit की पूरी टीम भविष्य में भी निःसंतान दंपतियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। IVF, ICSI और TESE जैसी आधुनिक Assisted Reproductive Techniques के माध्यम से जरूरतमंद दंपतियों को उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

15 साल बाद परिवार में गूंजी किलकारी, IVF से मिली नई उम्मीद

उन्होंने कहा कि लंबे समय से infertility की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए आधुनिक infertility treatment नई उम्मीद लेकर आया है। उचित जांच, व्यक्तिगत उपचार योजना और विशेषज्ञों की समन्वित देखभाल के माध्यम से कई दंपतियों को संतान प्राप्ति का अवसर मिल सकता है।

15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद संतोष कुमार के परिवार में आई यह नन्ही खुशी क्वीन मैरी हॉस्पिटल की Infertility/IVF Unit के लिए भी एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.