‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम
लखनऊ। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कल पूर्वाह्न 11ः00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ के मरकरी हॉल में आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में एवं आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस बार 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम है ‘‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’’।
11वें आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्ता एवं विशेषता के बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा करेंगे। योग कार्यक्रम, प्रतियोगिता, जनपद एवं चिकित्सकों का सम्मान पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इसके साथ ही पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों का सम्मान, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा।
