TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती पुस्तक महोत्सव में साहित्य, विज्ञान और पर्यावरण पर गहन विमर्श

Table of Content

मोदी-बनारस संबंध, बाल साहित्य, दुधवा की जैव विविधता और कवि सम्मेलन में कविता-हास्य का रंग

लखनऊ। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ओर से आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव में मंगलवार को साहित्य, विज्ञान, समकालीन विमर्श और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई। दिन की शुरुआत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के प्रेरक संवाद से हुई। इसके बाद दोपहर के सत्र में नरेंद्र मोदी और बनारस से जुड़े विमर्श, बाल साहित्य और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई, जबकि शाम को कवि सम्मेलन में कविता, स्मृतियों और हास्य-व्यंग्य ने माहौल को साहित्यिक रंग दिया।

शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव

विशेष संवाद सत्र ‘धरती से अंतरिक्ष तक सपनों की उड़ान’ में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पुस्तक ‘द सेकेंड ऑर्बिट’ का लोकार्पण उनके परिजनों के साथ संयुक्त रूप से हुआ। भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभांशु शुक्ला की पुस्तक और उनकी अंतरिक्ष यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों के साथ अपने बचपन, शिक्षा, भारतीय वायुसेना में सेवा, प्रशिक्षण और अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने पर देश, शहर और सीमाएं दिखाई नहीं देतीं, बल्कि एक सुंदर और एकीकृत पृथ्वी नजर आती है। उन्होंने सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण, वैज्ञानिक प्रयोगों और अंतरिक्ष में जीवन से जुड़े अनुभवों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी।

अपने जीवन की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके समय का लखनऊ आज की तुलना में काफी अलग था और सुविधाएं भी सीमित थीं। वर्ष 2019 को अपने जीवन का निर्णायक मोड़ बताते हुए उन्होंने चयन की सूचना मिलने का अनुभव साझा किया। उन्होंने अपनी सफलता में परिवार, शिक्षकों और सहयोगियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि लखनऊ का युवा भी अंतरिक्ष यात्री बन सकता है। उन्होंने कहा, “बड़ा सपना देखने से मत डरिए। कई बार जो सपना असंभव लगता है, वही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बन जाता है।”

‘मोदी का बनारस’ में दिखी नरेंद्र मोदी के जीवन और व्यक्तित्व की यात्रा

दोपहर के सत्र में आयोजित ‘शब्दों में मोदी, मोदी का बनारस’ में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अरविंद चतुर्वेदी से लेखक एवं संवादकर्ता शांतनु गुप्ता ने बातचीत की। अरविंद चतुर्वेदी ने नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल से लेकर कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरणों में मिले अनुभवों और चुनौतियों ने उनके व्यक्तित्व, दृष्टिकोण और कार्यशैली को आकार दिया।

उन्होंने बनारस के साथ नरेंद्र मोदी के सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव को भी रेखांकित किया। शांतनु गुप्ता ने कहा कि मोदी और बनारस का रिश्ता केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि समय के साथ यह व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव में बदल गया है।

‘साहित्य के कालजयी स्वर’ में बाल साहित्य और संस्कारों पर मंथन

‘साहित्य के कालजयी स्वर’ सत्र में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ‘आधुनिक कालजयी बाल कहानियां’ शृंखला की रचनाओं के संदर्भ में बाल साहित्य की भाषा, बदलते परिवेश और संस्कारों पर चर्चा हुई। सत्र का संचालन पल्लवी विनोद ने किया।

साहित्यकार सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए लेखन करते समय उनके मन, रुचियों और परिवेश को समझना आवश्यक है। लेखिका क्षमा शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया और चैटजीपीटी के दौर में बच्चों की भाषा और जीवनशैली तेजी से बदल रही है। ऐसे में साहित्य के माध्यम से भाषा और संस्कार विकसित करना जरूरी है। सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास केवल पुस्तकों से नहीं, बल्कि परिवार और समाज के व्यवहार से भी होता है।

‘वनक्षेत्रों के वारिस’ में दुधवा की जैव विविधता पर संवाद

‘वनक्षेत्रों के वारिस’ सत्र में दुधवा वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण पर चर्चा हुई। संजय कुमार, IAS, डी.एन.एस. सुमन, IFS (सेवानिवृत्त) और शैलेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सत्र का संचालन अरुण सिंह ने किया।

संजय कुमार ने दुधवा को उत्तर प्रदेश की शान बताते हुए इसकी जैव विविधता और वन्यजीव पर्यटन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डी.एन.एस. सुमन ने कहा कि दुधवा को केवल पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि प्राकृतिक संपदा और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। शैलेंद्र सिंह ने कछुओं और अन्य जलीय जीवों पर अपने शोध अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत में कछुओं की लगभग 32 प्रजातियां हैं, जिनमें से 13 दुधवा क्षेत्र में पाई जाती हैं। उन्होंने इनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

कविताओं ने जगाई बचपन की यादें, हास्य-व्यंग्य से गूंजा मंच

मंगलवार की शाम आयोजित कवि सम्मेलन में कविता, संवेदना, स्मृतियों और हास्य-व्यंग्य का रंग देखने को मिला। कवयित्री पद्मिनी शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जीवन के विविध अनुभवों को श्रोताओं के सामने रखा।

कवि चेतन चर्चित ने घर और परिवार के महत्व को रेखांकित करते हुए बचपन की छुट्टियों और आज की जिंदगी के बीच का फर्क सहज अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी बात—“बचपन में छुट्टी होते ही घूमने जाने का मन करता था, लेकिन अब छुट्टी मिलते ही घर जाने का ख्याल आता है”—ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।

कवि राजेश अग्रवाल ने बचपन की निश्छल यादों और जीवन की सच्चाइयों को अपनी भावपूर्ण रचनाओं में पिरोया। उनकी प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। शाम के सत्र में हास्य कवि शंभू शिखर ने समकालीन राजनीति और सामाजिक घटनाक्रम पर हास्य-व्यंग्य के तीखे तड़के से खूब मनोरंजन किया। उनकी चुटीली प्रस्तुतियों पर श्रोता ठहाके लगाते नजर आए। अन्य कवियों की रचनाओं ने भी शाम को साहित्यिक और मनोरंजक रंग प्रदान किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.