TN

TotaRam News

What's Hot

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ICWA की 25वीं वर्षगांठ समारोह को किया संबोधित

Table of Content

उपराष्ट्रपति ने BRICS शिखर सम्मेलन की सफलता पर जयशंकर को दी बधाई

नई दिल्ली। उपराष्‍ट्रपति और भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित सप्रू हाउस में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में आईसीडब्ल्यूए के 25वें वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह रजत जयंती आभार व्‍यक्‍त करने और आत्‍मचिंतन का अवसर है। इस दौरान उन्‍होंने परिषद की उत्‍कृष्‍ट विरासत में योदाना देने वाले संस्थापकों, पूर्व नेतृत्‍वकर्ताओं, महानिदेशकों, विद्वानों, राजनयिकों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति ने सफल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए विदेश मंत्री और आईसीडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष डॉ. एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विदेश मंत्रालय की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघर्षों और विरोधाभासों से घिरी दुनिया में नई दिल्ली नेताओं की घोषणा का सर्वसम्मति से अपनाया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति का पहला उद्देश्य राष्ट्रों के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि मानव प्रगति और विश्व शांति को साथ-साथ चलना चाहिए और यह तभी संभव है, जब सभी देश एक-दूसरे की चिंताओं को समझें तथा पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करें।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका, ICWA को नई प्राथमिकताओं पर फोकस का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्‍तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत शांति, प्रगति और समृद्धि की एक सशक्त आवाज के रूप में उभरा है। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’- विश्व एक परिवार है, की भावना को रेखांकित किया और कोविड संकट के दौरान वैक्सीन मैत्री, भारत के आपदा-प्रतिक्रिया प्रयासों, एलआईएफई (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) तथा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी वैश्विक पहलों को इस दर्शन के व्‍यावहारिक उदाहरणों के रूप में प्रस्तुत किया।

उपराष्ट्रपति ने यूपीआई और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शी भुगतान प्रणालियां पारदर्शी गवर्नेंस की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत आईटीईसी और शैक्षिक सहयोग के माध्यम से वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ अपनी तकनीकी और संस्थागत क्षमताएं साझा कर रहा है। इसमें ज़ांज़ीबार में भारत के बाहर स्‍थापित आईआईटी परिसर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर वैश्विक दक्षिण का नेतृत्व करने के लिए उभर रहा है और भारत के अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के बीच भारत के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ रहा है।

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश ने आईसीडब्ल्यूए की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। उन्होंने परिषद के लिए चार प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्‍तुत की: भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’, ‘एक्ट ईस्ट’, ‘वैश्विक दक्षिण’ और ‘हिंद प्रशांत’ प्राथमिकताओं से संबंधित अनुसंधान को मजबूत करना; साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से संबंधित कार्यों का विस्तार करना; विश्वविद्यालयों और युवा विद्वानों के साथ सहभागिता को और मजबूत करना; तथा विश्व मामलों से संबंधित ज्ञान के एक विश्वसनीय भंडार के रूप विकसित होना, जिसमें भारत का प्रामाणिक दृष्टिकोण परिलक्षित हो।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आईसीडब्ल्यूए को ‘विकसित भारत@2047’ के लिए बौद्धिक और संस्थागत रूप से स्वयं को तैयार करना चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों के अध्ययन के लिए विश्व के सम्मानित केंद्रों में से एक बनने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपनी स्वर्ण जयंती तक परिषद भारत और एक शांतिपूर्ण विश्व व्यवस्था के लिए और भी महत्‍वपूर्ण योगदान देगा। उपराष्‍ट्रपति ने आईसीडब्ल्यूए की यात्रा और विकास को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी को भी देखा तथा परिषद में उनके योगदान के सम्‍मान में पूर्व महानिदेशकों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.