TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती पुस्तक महोत्सव 2026: पार्थ सारथी सेन शर्मा ने ‘अनुभव, विचार और संवाद’ सत्र में साझा किए साहित्य और जीवन के अनुभव

Table of Content

लखनऊ की बदलती तस्वीर को उपन्यास में समेटने की इच्छा

डेस्क। गोमती पुस्तक महोत्सव के तीसरे सत्र में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा के साथ ‘अनुभव, विचार और संवाद’ विषय पर विशेष संवाद आयोजित किया गया। इस सत्र का समन्वय चंद्रशेखर वर्मा ने किया। संवाद के दौरान प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय श्री सेन शर्मा के रचनात्मक व्यक्तित्व, साहित्यिक यात्रा और जीवन से जुड़े अनुभवों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की साहित्यिक रुचि और लेखन ने संवाद को विशेष आयाम प्रदान किया। इस दौरान उनकी चर्चित पुस्तकों ‘लव इन लखनऊ’, ‘अंडमान-अंडमानुष सफर का उपन्यासनामा’, ‘लव साइड बाय साइड’, ‘द विकसित भारत क्विज’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘मुसाफिर हूँ यारो’, ‘लखनऊ डायरीज’ तथा ‘एक कदम हजार अफसाने’ पर चर्चा हुई। उन्होंने अपनी रचनाओं की पृष्ठभूमि, लेखन के अनुभव, साहित्य के प्रति अपने दृष्टिकोण तथा जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग श्रोताओं के साथ साझा किए।

लखनऊ पर ऐतिहासिक उपन्यास लिखेंगे पार्थ सारथी सेन शर्मा

लखनऊ के संदर्भ में अपर मुख्य सचिव शर्मा ने कहा कि लखनऊ अपने भीतर कई सदियों के इतिहास, संस्कृति और सामाजिक बदलावों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि लगभग बीस वर्ष पहले का लखनऊ, उसका रहन-सहन और सामाजिक परिवेश आज के लखनऊ से काफी अलग है। उन्होंने भविष्य में लखनऊ को केंद्र में रखकर एक ऐतिहासिक उपन्यास लिखने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित रचना वर्ष 1916 से 2026 तक की समयावधि को केंद्र में रखकर तैयार करने की उनकी योजना है।

अपनी पुस्तक ‘लव इन लखनऊ’ के संदर्भ में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक की रचना आज के बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई युवा प्रेम संबंधों में असफलता या धोखा मिलने के बाद आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसे में साहित्य युवाओं को भावनात्मक रूप से संभालने, परिस्थितियों को समझने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने ‘अंडमान-अंडमानुष सफर का उपन्यासनामा’ पर भी विस्तार से चर्चा की तथा अंडमान-निकोबार से जुड़े अपने अनेक रोचक अनुभव और प्रसंग श्रोताओं के साथ साझा किए।

एआई के दौर में भाषा की मौलिकता पर जोर

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर विचार व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव शर्मा ने कहा कि एआई हमेशा हमारी बातों और भावनाओं को उसी रूप में प्रस्तुत नहीं करता, जिस रूप में हम उन्हें व्यक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने साहित्य और समाज को सही ढंग से समझने के लिए हमें अपनी भाषाओं को स्वयं विकसित और समृद्ध करना होगा। भाषा की मौलिकता, संवेदनशीलता और साहित्यिक अभिव्यक्ति को बनाए रखना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

संवाद के दौरान समन्वयक चंद्रशेखर वर्मा के सहज और सारगर्भित प्रश्नों ने कार्यक्रम को रोचक एवं सार्थक दिशा प्रदान की। अनुभव, साहित्य, विचार और समकालीन विषयों के समन्वय से हुए इस विशेष संवाद ने श्रोताओं को अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के प्रशासनिक व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके रचनात्मक, साहित्यिक और संवेदनशील पक्ष से भी परिचित कराया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.