TN

TotaRam News

What's Hot

60 लाख से ज्यादा की लागत से संवरी शहीद राजेश कुमार जादौन की स्मृति

Table of Content

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद को मिला सम्मान

लखनऊ/फिरोजाबाद। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजेश कुमार जादौन की स्मृति को अब भव्य और सम्मानजनक स्वरूप मिल गया है। संस्कृति विभाग की ओर से फिरोजाबाद जिले के ग्राम हुसैनपुर बैजुआ में शहीद के स्मारक का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया। लगभग 60.38 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत स्मारक परिसर को विकसित करने के साथ पर्यटकों और आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

स्मारक को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। परिसर में गेट कॉम्प्लेक्स का म्यूरल वर्क सहित निर्माण, इंटरलॉकिंग पाथवे और पर्यटकों के लिए आवश्यक टूरिस्ट फैसिलिटी विकसित की गई है। इसके अलावा पुराने गेट और स्मारक का जीर्णोद्धार भी कराया गया है। ये सभी कार्य अब पूर्ण हो चुके हैं। इससे स्मारक न केवल शहीद की स्मृति का प्रमुख केंद्र बना है, बल्कि स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित हुआ है।

शहीद राजेश कुमार जादौन की वीरगाथा को नमन

अमर शहीद राजेश कुमार जादौन ने भारतीय सेना में शामिल होकर राजपूत रेजिमेंट में अपनी सैन्य सेवा शुरू की थी। कठिन सैन्य प्रशिक्षण हासिल करने के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रक्षा अभियानों में भाग लिया और युद्ध एवं सामरिक अभियानों का अनुभव प्राप्त किया। बाद में उन्हें जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात 3वीं राष्ट्रीय राइफल्स में स्थानांतरित किया गया। राजपूत रेजिमेंट में मिले कठोर प्रशिक्षण और अपने अदम्य साहस के बल पर वे देश की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने वाले निर्भीक सैनिक बने।

25 जून 2001 को राजौरी, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में राजेश कुमार जादौन ने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। संख्या में कम होने के बावजूद उन्होंने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया और अपने साथी जवानों तथा देश की सुरक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहे। इस संघर्ष में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता और सेवा को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। जनवरी 2023 में 6 यूपी बटालियन एनसीसी, फिरोजाबाद की ओर से उनके परिवार को सम्मानित किया गया, जबकि भारत सरकार के ‘शत-शत नमन’ कार्यक्रम के माध्यम से भी उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। आज भी क्षेत्र के लोग शहीद राजेश कुमार जादौन को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं और उनके स्मारक पर नमन करते हैं।

शहीद राजेश कुमार जादौन का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए करेगा प्रेरित : जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया अमर शहीद राजेश कुमार जादौन का बलिदान देश की रक्षा के लिए समर्पित हर वीर जवान के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सरकार शहीदों की स्मृतियों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हुसैनपुर बैजुआ में विकसित किया गया यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को शहीद राजेश कुमार जादौन के त्याग, वीरता और देशप्रेम से परिचित कराने के साथ उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। शहीदों की गौरवगाथा को संरक्षित रखना और उनके स्मारकों को बेहतर सुविधाओं से विकसित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.