TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में H1N1 इन्फ्लुएंजा के 5 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 61

Table of Content

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने की दी सलाह

लखनऊ। जनपद लखनऊ में अब तक एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 28 रोगी अस्पताल में भर्ती थे, जिनमें से 24 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरान्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 05 नये रोगी पाये गये। जिसमें 01 रोगी एडमिट तथा 04 रोगी होम आइसोलेशन में है। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 61 है।

गंभीर लक्षणों में RT-PCR जांच और तत्काल अस्पताल में भर्ती की सलाह

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार, तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर मरीज को गंभीर श्रेणी में रखते हुए रियल टाइम आरटी-पीसीआर (Real-Time RT-PCR) जांच कराई जानी चाहिए। आवश्यकतानुसार मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं, बुखार, जुकाम, गले में खराश, खांसी या फ्लू जैसे सामान्य लक्षण होने पर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और आवश्यक उपचार कराने की सलाह दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन मरीजों की पहले से मौजूद किसी गंभीर या पुरानी बीमारी की स्थिति बिगड़ने लगे, उन्हें भी गंभीर श्रेणी में रखते हुए तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी जानी चाहिए। इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों से ग्रसित बच्चों में असामान्य उनींदापन या अत्यधिक सुस्ती (सोमनोलेंस), लगातार तेज बुखार, भोजन या तरल पदार्थ लेने में असमर्थता, झटके आना, तेज सांस चलना या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों को भी गंभीर माना जाता है। गाइडलाइन के अनुसार ऐसे गंभीर मरीजों की रियल टाइम आरटी-पीसीआर जांच कराकर आवश्यकतानुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह

गाइडलाइन के अनुसार सामान्य लक्षण वाले मरीजों को रियल टाइम आरटी-पीसीआर जांच की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मरीजों को घर पर रहकर पर्याप्त आराम करने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने तथा संक्रमण फैलने से रोकने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के निकट संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा डायबिटीज, रक्त एवं तंत्रिका विकार सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये लोग संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।

इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों के उपचार के दौरान संक्रमण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में मरीजों की स्क्रीनिंग, आवश्यकता के अनुसार अलग व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाव तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
क्या करें

• मास्क पहनें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
• खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से अवश्य ढकें।
• पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं।
• आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
• बुखार और बदन दर्द होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लें।
क्या न करें

• हाथ मिलाने या निकट संपर्क वाले अभिवादन से बचें।
• सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
• डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन न करें।
• अस्वस्थ होने पर दूसरों के साथ बैठकर भोजन करने से बचें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.