TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 90 घरों का सर्वे, 61 लोगों को उपचार

Table of Content

मामा कॉलोनी और कैलाश विहार में घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, मच्छर जनित रोगों से बचाव की दी जानकारी

लखनऊ। राजधानी में संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज की टीम ने पुराना दाऊदनगर क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई और लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में क्षेत्रीय एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने मामा कॉलोनी तथा कैलाश विहार में करीब 90 घरों का भ्रमण किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, समाचार में जिन बच्चों का उल्लेख किया गया था, वे सभी स्वस्थ पाए गए। टीम ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ-साथ स्वच्छता और मच्छरों की रोकथाम को लेकर भी जागरूक किया।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, दूषित पानी से बचने और मौसमी तथा संचारी रोगों के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 61 लोगों को दी स्वास्थ्य सुविधा

क्षेत्र में संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से भी लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मोबाइल मेडिकल यूनिट से कुल 61 लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने की सलाह दी। इसके लिए घर और आसपास पानी जमा न होने देने, पानी की टंकियों व अन्य कंटेनरों को ढककर रखने तथा कूलर का पानी नियमित रूप से बदलने और उसकी सफाई करने पर जोर दिया गया।

लोगों से कहा गया कि पुराने टायर, कबाड़, खाली डिब्बे, नारियल के खोल, टूटे बर्तन और ऐसी अन्य वस्तुओं में पानी जमा न होने दें। फूलदान और पक्षियों के लिए रखे जाने वाले पानी के पात्रों का पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें।

मच्छरों से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों से व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। आवश्यकता के अनुसार मच्छररोधी क्रीम का उपयोग भी किया जा सकता है। दिन के समय भी मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को ढककर रखना जरूरी बताया गया।

बुखार में खुद से दवा लेने से बचें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष रूप से सलाह दी है कि बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने से बचें। चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा का सेवन किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिलती है। मौसमी बीमारियों से संबंधित जानकारी, सहायता या सहयोग के लिए लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.