TN

TotaRam News

What's Hot

Fit India Sunday on Cycle: 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम

Table of Content

मांडविया करेंगे साइकिलिंग पहल का नेतृत्व, हर्ष सांघवी होंगे शामिल

डेस्क। फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस साइकिलिंग पहल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल होंगे।

डॉ. मांडविया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ का यह संस्करण हमारे युवाओं को नशीली दवाओं से दूर रहने और एक स्वस्थ व सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने को समर्पित है। ‘संडे ऑन साइकिल’ और अन्य फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से, फिट इंडिया एक ऐसी पीढ़ी के निर्माण में मदद कर रहा है जो स्वस्थ, आत्मविश्वासी और अनुशासित है तथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।”

सूरत में 89वें ‘संडे ऑन साइकिल’ में दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे शामिल

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मादक पदार्थों के सेवन को देश के युवाओं के लिए एक बड़े संकट के रूप में रेखांकित किया था। यह 89वां संस्करण ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान के साथ भी जुड़ा है, जो खेल, फिटनेस, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मादक पदार्थों के उपयोग के खिलाफ एक निरंतर आंदोलन खड़ा करना है।

सूरत में यह साइकिलिंग कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे सरदार पटेल प्रतिमा, मानगढ़ चौक से शुरू होगा, मिनी बाजार और वराछा मेन रोड से होते हुए गुजरेगा और सारथाना ज़ू पर समाप्त होगा। पद्म ओलंपियन अचंता शरथ कमल, अर्जुन पुरस्कार विजेता सरिता मोर, पहलवान शिवानी पवार और राष्ट्रमंडल पदक विजेता राहुल मान सहित प्रख्यात खिलाड़ी भी इस पहल में भाग लेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.