TN

TotaRam News

What's Hot

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

Table of Content

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव

डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एयर ऑफिसर को 3 सितंबर, 1988 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल शाखा) में कमीशन किया गया था। उन्हें आईएल-76, एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) और बोइंग 737-200 विमानों पर काम करने का व्यापक कार्य अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय वायु सेना में पहले आईएल-78 फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट (एफआरए) को शामिल करने के लिए गठित एयर हेडक्वार्टर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में लीड इंजीनियर और टीम लीडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एयर मार्शल संजीब को भारतीय वायु सेना में एडब्ल्यूएसीएस बेड़े को शामिल करने और उसे परिचालन रूप से सक्षम बनाने में भी अहम योगदान का श्रेय दिया जाता है। वे बांग्लादेश फ्लाइट सेफ्टी इंस्टीट्यूट और प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व छात्र रहे हैं।

तीन दशक से अधिक का शानदार करियर, अब IAF में बड़ी जिम्मेदारी

एयर मार्शल केएए संजीब ने तीन दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। वर्तमान पदभार संभालने से पहले वे वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (एयरक्राफ्ट), महानिदेशक (सिस्टम्स) और असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (मेंटेनेंस प्लान्स) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं।

एयर मार्शल केएए संजीब को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्ष 2015 में राष्ट्रपति द्वारा ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ (वीएसएम) और वर्ष 2026 में ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने एयर मार्शल संजीव घुरटिया, एवीएसएम, वीएसएम का स्थान ग्रहण किया है। एयर मार्शल संजीव घुरटिया 39 वर्षों की शानदार और समर्पित सेवा के बाद 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.