TN

TotaRam News

What's Hot

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

Table of Content

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाना है। AIIA, आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। यह पहल आगामी आयुर्वेद दिवस, जो 23 सितंबर को मनाया जाएगा, से पहले शुरू की गई है। ‘आयुर्वार्ता’ के माध्यम से आयुर्वेद, समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों, वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, चिकित्सा पद्धति तथा वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की बढ़ती प्रासंगिकता से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद प्रस्तुत किए जाएंगे।

‘आयुर्वार्ता’ की पहली कड़ी में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (वैद्य) पी. के. प्रजापति और डीन, पीएच.डी., प्रोफेसर डॉ. महेश व्यास के बीच विशेष संवाद हुआ। इस कड़ी का केंद्रीय विषय रहा -“आखिर आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को ही क्यों?” विमर्श के दौरान आयुर्वेद दिवस के इतिहास, पूर्व में धन्वंतरि जयंती के अवसर पर इसके आयोजन तथा भारत सरकार द्वारा आयुर्वेद दिवस के लिए एक निश्चित तिथि निर्धारित किए जाने के निर्णय पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयुर्वेद की वैश्विक पहचान मजबूत करने पर जोर

इस अवसर पर प्रोफेसर (वैद्य) पी. के. प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को एक महत्वपूर्ण ज्ञान एवं स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसकी वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य में प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस के लिए एक निश्चित तिथि निर्धारित किए जाने से इसके वार्षिक आयोजन को अधिक निरंतरता मिलेगी तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी एक सुदृढ़ पहचान विकसित होगी।

प्रो. प्रजापति ने कहा कि ‘आयुर्वार्ता’ इसी व्यापक दृष्टिकोण का एक डिजिटल विस्तार है, जिसके माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान और विशेषज्ञों के विचारों तक सरल एवं प्रभावी पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। चर्चा के दौरान प्रोफेसर (डॉ.) महेश व्यास ने 23 सितंबर से जुड़े महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तिथि शरद विषुव (Autumnal Equinox) के आसपास आती है, जब दिन और रात की अवधि लगभग समान होती है।

‘आयुर्वार्ता’ से आयुर्वेद पर संवाद

उन्होंने बताया कि संतुलन और सामंजस्य आयुर्वेद में स्वास्थ्य एवं कल्याण की अवधारणा के प्रमुख आधार हैं। इस दृष्टि से 23 सितंबर की तिथि को आयुर्वेद के संतुलन, सामंजस्य और समत्व पर आधारित दृष्टिकोण से भी जोड़ा जा सकता है। ‘आयुर्वार्ता’ को आयुर्वेद के विभिन्न आयामों पर निरंतर और सार्थक संवाद के लिए एक डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया गया है। इस श्रृंखला में भारत और विदेशों के प्रमुख आयुर्वेद विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नीति विशेषज्ञों के साथ संवाद प्रस्तुत किए जाएंगे। ‘आयुर्वार्ता’ की आगामी कड़ियों में आयुर्वेद के विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी, जिनमें आयुर्वेद का वैज्ञानिक आधार और आधुनिक अनुसंधान, आयुर्वेद शिक्षा एवं नई पीढ़ी की भूमिका, आयुर्वेद एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य, आयुर्वेद में नवाचार और तकनीक, आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का समन्वय, औषधीय पौधे एवं प्राकृतिक संसाधन, स्वस्थ जीवनशैली एवं निवारक स्वास्थ्य, आयुर्वेद तथा वैश्विक स्वास्थ्य, आयुर्वेद के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की संभावनाएं, आयुर्वेद में शोध एवं प्रमाण-आधारित चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा।

‘आयुर्वार्ता’ के एपिसोड AIIA के आधिकारिक डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों, जिनमें YouTube, Facebook, X और Instagram शामिल हैं, पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और आम जनता तक आयुर्वेद से संबंधित प्रामाणिक एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.