/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

Table of Content

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने संस्थान परिसर में संचालित अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब्स, उच्चस्तरीय प्रयोगशालाओं तथा आधुनिक कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइनिंग और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़ी तकनीकों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर हरित परिसर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

मंत्री ने युवाओं को कौशल और आत्मविश्वास का मंत्र दिया

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जीवन और खेल के मैदान में हार-जीत स्वाभाविक है। जो हार से डरता है, वह कभी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकता। आज कड़े कॉम्पिटिशन का दौर है; यदि 200 रिक्तियों के लिए 2,000 युवा कतार में हैं, तो चयन उसी का होगा जिसके पास डिग्री के साथ-साथ उत्कृष्ट संवाद क्षमता, बॉडी लैंग्वेज, अनुशासन और आत्मविश्वास होगा। जब आप सवाल पूछने और सही जवाब देने का साहस जुटाते हैं, तो वही आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी पूंजी बनता है।

उन्होंने युवाओं को समय प्रबंधन और ईमानदारी की सीख देते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए करें, सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ गंवाने के लिए नहीं। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें। जो हुनर आप अपने हाथों और मस्तिष्क से सीखते हैं, उसे आपसे कोई नहीं छीन सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट विजन है कि प्रदेश का हर युवा हुनरमंद बनकर ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए। किसी भी नकारात्मक भटकाव से दूर रहकर केवल अपने कौशल और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।

संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख विवेक कुमार ने सभी अतिथियों और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिपेट: आई.पी.टी., लखनऊ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग-उन्मुख (Industry-Oriented) प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है। पेट्रोकेमिकल्स एवं प्लास्टिक इंजीनियरिंग सेक्टर में आज दक्ष प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। संस्थान का पाठ्यक्रम और व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों को सीधे वैश्विक उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करता है। हमारा उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमशीलता की भावना को विकसित करना है।

कार्यक्रम में संस्थान के शैक्षणिक प्रमुख डॉ. राजेश पांडा, संकाय सदस्य, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में मंत्री ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को उनके सफल शैक्षणिक सत्र और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.