/ Oct 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

Table of Content

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए

प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें पुस्तकों एवं समाचार-पत्रों के नियमित पठन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सिविल लाइन्स परिसर में रविवार को पठन संस्कृति उत्सव “स्क्रीन से पन्नों की ओर” का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी शर्मा ने कहा कि पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक सांकेतिक कार्यक्रम है। पूरे प्रदेश में सरकार की ये सोच है कि बड़ों में और छोटों में, दोनों में आज के स्क्रीन के युग में विशेष रूप से पठन संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। लोग आनंद के लिए पढ़ें, सिर्फ अंकों के लिए न पढ़ें। हर घर में, हर विद्यालय में एक जगह हो किताबों के लिए और हर दिन में एक समय हो पढ़ने के लिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से जुड़ाव विद्यार्थियों के ज्ञान, चिंतन, कल्पनाशक्ति और व्यक्तित्व विकास को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ पुस्तकों एवं समाचार-पत्रों के नियमित पठन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

प्रयागराज में सार्वजनिक पुस्तकालय शुरू, ‘स्क्रीन से पन्नों की ओर’ कार्यक्रम में विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के परिसर में स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय का सामान्य जन के लिए शुभारंभ किया गया तथा पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों को रेखांकित करते हुए पुस्तकों के पठन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा विशेष कार्याधिकारी, पुस्तकालय प्रकोष्ठ शान्तवना तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गई।

तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन महेश चंद्र देवा द्वारा किया गया। मिथिलेश लखनवी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में समाचार-पत्र पढ़ने की उपयोगिता पर चर्चा हुई। तृतीय सत्र में “लेखक से संवाद” कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा एवं लेखिका प्रो. नीलम शरण गौर के बीच संवाद हुआ, जिसका संचालन चंद्र प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, कोलकाता के पूर्व महानिदेशक के. के. बनर्जी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सुरेन्द्र कुमार तिवारी, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता राम पाल, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

UP Mission Shakti 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में नवरात्रि कार्यक्रम, 78 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

24 जिलों के देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के...

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत, मंत्री नन्दी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराए जाने के दिए निर्देश लखनऊ। पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.