TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

Table of Content

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही 2 परियोजनाएं भी शामिल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र; बहुउपयोगी खेल परिसर; आधुनिक श्मशान घाट; 1500 किलोलीटर भूमिगत जलाशय; पुरानी/खराब हो चुकी जल आपूर्ति पाइपलाइन का प्रतिस्थापन; एससीएडीए स्वचालन के साथ 8 ट्यूबवेल का निर्माण; एससीएडीए के साथ ओवरहेड टैंक; लखनऊ छावनी में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय; आरए बाजार माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं और शौचालय का निर्माण; रेनबो मॉडल स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं और शौचालय का निर्माण; बहुस्तरीय रोबोटिक कार पार्किंग और वाणिज्यिक परिसर; और विरासत अपशिष्ट-जैव-खनन और जैव-उपचार के लिए ये परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

लखनऊ छावनी में विकास पर राजनाथ सिंह का जोर, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा सुधार

राज्य सरकार के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही दो परियोजनाएं हैं: आरए बाजार सिटी पॉलीक्लिनिक और मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर। आज रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लगभग 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि ये पहलें छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल सुविधाओं, स्वच्छता, सफाई, जल आपूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के व्यापक प्रयासों को दर्शाती हैं। उन्होंने यह भी कहा, “लखनऊ छावनी का विकास लखनऊ की प्रगति से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से विकास और सुशासन को गति मिल सकती है।”

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विकसित भारत का अर्थ केवल भव्य परियोजनाएं और आधुनिक इमारतें ही नहीं है, बल्कि इसका अर्थ यह भी है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, हर घर में स्वच्छ जल पहुंचे, युवाओं को खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलें और कोई भी दिव्यांग बच्चा समाज से अलग-थलग महसूस न करे। उन्होंने इस बात को दोहराया कि सरकार विकास के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में प्रत्यक्ष सुधार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ छावनी के बाजारों का नाम बदला, राजनाथ सिंह बोले- विरासत से जुड़ेंगी नई पीढ़ियां

लखनऊ छावनी में कई बाजारों के नाम बदले जाने की चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रिटिश काल से जुड़े नामों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय जीवन की प्रमुख हस्तियों के नामों से बदल दिया गया है। रॉयल आर्टिलरी बाजार का नाम बदलकर एकता बाजार, ब्रिटिश कैवलरी बाजार का नाम उदा देवी बाजार, ब्रिटिश इन्फैंट्री बाजार का नाम बदलकर मातादिन वाल्मीकि बाजार और एक अन्य ब्रिटिश इन्फैंट्री बाजार का नाम बदलकर मंगल पांडे बाजार कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर, कनेडी बाजार का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी बाजार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को भारत की विरासत से जोड़ना और राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करना है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री असीम अरुण; केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता; राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा; लखनऊ की महापौर सुषमा खरवाल; रक्षा संपदा की महानिदेशक शोभा गुप्ता; एचएएल के सीएमडी रवि के; बीईएल के सीएमडी मनोज जैन; और रक्षा बलों, केंद्र और राज्य सरकारों तथा लखनऊ छावनी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.