TN

TotaRam News

What's Hot

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लॉन्च किया ‘Gyani Arth’ AI Stack, Evon 3.3 और Plexus से लैस

Table of Content

AI से नए अवसर और आर्थिक प्रगति को मिलेगी रफ्तार: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में ‘ज्ञानी अर्थ’ का शुभारंभ किया, जो ज्ञानी एआई द्वारा विकसित इवोन 3.3 और प्लेक्सस से युक्त एक स्वतंत्र एआई स्टैक है। इवोन 3.3 एक बड़ा भाषा मॉडल है, जबकि प्लेक्सस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो एआई बुद्धिमत्ता को वास्तविक दुनिया के कार्यों और संस्थानों से जोड़ता है।

उन्होंने ज्ञानी अर्थ के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि इवोन 3.3 और प्लेक्सस का संयोजन भारत के प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम की बढ़ती शक्ति को दर्शाता है और यह सिद्ध करता है कि भारतीय इंजीनियर न केवल अत्याधुनिक प्रौद्योगिकि‍यों का उपयोग कर सकते हैं बल्कि उनका निर्माण भी कर सकते हैं।

AI से रोजगार और विकास के नए अवसरों पर जोर

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रौद्योगिकी में टाइपराइटर के युग और व्यक्तिगत कंप्यूटरों के सीमित उपयोग से लेकर आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बड़े भाषा मॉडल के युग तक नाटकीय परिवर्तन आया है। कंप्यूटरों द्वारा रोजगारों के विस्थापन की चिंताओं का स्‍मरण करते हुए, उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आईटी क्षेत्र ने भारत और विदेशों में रोजगार के अनेक अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एआई भी रोजगार और विकास के नए अवसर खोलेगा, जिससे भारत की आर्थिक प्रगति अगले स्तर पर पहुंचेगी।

उपराष्ट्रपति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंडियाएआई मिशन और एआई उत्कृष्टता केंद्रों जैसी पहलें देश के रूपांतरण को गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रौद्योगिकीय परिवर्तन को गति प्रदान करने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का बहुत बड़ा योगदान है, जिनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति और ‘भारत प्रथम’ दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत की क्षमताओं को सुदृढ़ कर रही है।

संसद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल संसद पोर्टल के माध्यम से संसदीय बहसों और दस्तावेजों को कई भारतीय भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में समाप्त हुए सत्र में आठ भाषाओं में एआई-आधारित अनुवाद सेवा आरंभ की गई थी और इसे शीघ्र ही सभी अनुसूचित भाषाओं में लागू किया जाएगा।

तकनीकी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी AI पर जोर

प्रौद्योगि‍कीय आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि भारत को केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी प्रौद्योगिकीय क्षमताओं के निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “हमें हमेशा उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए; हमें सृजन करना होगा, ताकि दूसरे उसका उपयोग कर सकें।”

उपराष्ट्रपति ने भारत की प्रौद्योगिकीय और रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करने के लिए संप्रभु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं के विकास के महत्व पर भी बल दिया। सेमीकंडक्टर विनिर्माण का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत बहुत पहले चिप्स का विनिर्माण आरंभ कर सकता था और संभवतः अब तक वैश्विक तौर पर अग्रणी देश के रूप में उभर सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में इस सेक्‍टर को नई गति मिली है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योग‍िकीय क्षमता विकसित भारत @2047 की दिशा में भारत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ होगी। उन्होंने ज्ञानी अर्थ को प्रौद्योग‍िकीय आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में व्यापक राष्ट्रीय यात्रा का हिस्सा बताया। उन्होंने ज्ञानी एआई के सीईओ गणेश गोपालन और सह-संस्थापक एवं सीटीओ अनंत नागराज को लॉन्च पर बधाई दी। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और प्रौद्योग‍िकीय रूप से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.