TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्र ने उत्तर प्रदेश में डीरेगुलेशन 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अनुपालन बोझ घटाने और मंजूरियों में तेजी पर जोर

Table of Content

UP Deregulation 2.0: Compliance Burden घटाने और Approvals तेज करने पर केंद्र का जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने डीरेगुलेशन 2.0 के तहत सुधारों की प्रक्रिया तेज कर दी है। इन्वेस्ट यूपी में केंद्र सरकार के उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान व्यवसायों और नागरिकों के लिए अनुपालन संबंधी बोझ कम करने, नियमों को सरल बनाने और मंजूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए प्राथमिक सुधारों की पहचान की गई।

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव के.के. पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव राहुल शर्मा के साथ केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खाद्य व्यवसायों के लिए एफएसएसएआई लाइसेंसिंग, श्रम कानूनों में सुधार, जीएसटी प्रक्रियाएं, फायर लाइसेंसिंग, नेशनल बिल्डिंग कोड स्टैंडर्ड्स 2026 के अनुरूप अग्नि सुरक्षा मानक, यूपीबीबीएल के तहत भवन स्वीकृति, एमएसएमई सहायता तथा यूपीपीसीएल के बिजली कनेक्शन संबंधी प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उत्तर प्रदेश ने अनुपालन में कमी और नियामकीय सुधारों के पहले चरण में मंजूरी संबंधी बाधाओं को दूर करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के मामले में सभी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया था। डीरेगुलेशन 2.0 इसी सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

के.के. पाठक ने कहा कि नियमों का उद्देश्य पूरा होना चाहिए, लेकिन वे अनावश्यक बाधाएं नहीं बनने चाहिए। अग्नि सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्राथमिक लक्ष्य लोगों के जीवन की सुरक्षा होना चाहिए, न कि अनुपालन को केवल अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया तक सीमित रखना चाहिए।

बैठक में नगर नियोजन और आवास संबंधी नियमों को और सरल बनाने, एफएआर में अधिक लचीलापन देने तथा नए विद्यालयों की स्थापना को सुगम बनाने के लिए नियामकीय प्रावधानों की समीक्षा पर भी चर्चा हुई। राजस्व से संबंधित कुछ प्रक्रियाओं में सरलीकरण और शिथिलीकरण के सुझावों पर भी विचार किया गया।

उद्योग, MSME और अन्य क्षेत्रों में मंजूरी प्रक्रियाएं होंगी सरल, तेज और पारदर्शी

बैठक में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद, माध्यमिक शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती किंजल सिंह, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती दिव्या मित्तल, इन्वेस्ट यूपी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा शर्मा तथा संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अनुपालन बोझ कम करने और मंजूरी प्रक्रियाओं को तेज करने की यह पहल उत्तर प्रदेश के निवेश और उद्यमिता वातावरण को और मजबूत कर सकती है। इससे उद्योग, एमएसएमई, शिक्षा, आवास और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलने तथा निवेशकों और नागरिकों के लिए प्रक्रियाएं अधिक सरल होने की उम्मीद है।

डीरेगुलेशन और प्रक्रियागत सुधारों पर केंद्रित यह प्रयास उत्तर प्रदेश के व्यापक विकास एजेंडे से जुड़ा है। राज्य निवेश, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाकर विकास की अपनी रफ्तार को आगे बढ़ा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.