TN

TotaRam News

What's Hot

त्योहारी सीजन में यूपी का ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर, एक यात्रा में काशी-प्रयाग-अयोध्या के दर्शन

Table of Content

राम मंदिर से काशी विश्वनाथ तक : पर्यटन विभाग के चार रात-पांच दिन वाले पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए बहुत कुछ

लखनऊ। त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का सुगम अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के तहत ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर पैकेज शुरू किया है। चार रात और पांच दिन के इस कस्टमाइज्ड टूर पैकेज में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक यात्रा से जोड़ा गया है। यात्रा की शुरुआत वाराणसी से दोपहर एक बजे होगी। पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों, पवित्र घाटों, बौद्ध स्थलों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘आगामी दिनों में त्योहारों के मद्देनजर ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत शुरू किया गया ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक धार्मिक पथ से जोड़ता है। इससे प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को गति मिलने के साथ श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों (जनवरी-मार्च) में करीब 31.40 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान प्रदेश में आगंतुकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है।’

वाराणसी से आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत

‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी। श्रद्धालुओं को काशी के संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर और अस्सी घाट का भ्रमण कराया जाएगा। तत्पश्चात, गंगा में नौका विहार और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन होंगे। यात्रा के दूसरे दिन, काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन, अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन होंगे। इसके बाद पर्यटक सारनाथ पहुंचेंगे, जहां धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, बोधि वृक्ष और अशोक स्तंभ संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) भ्रमण भी शामिल है।

संगम स्नान के बाद अयोध्या रवाना होंगे श्रद्धालु

तीसरे दिन यात्री प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां आनंद भवन, संगम और लेटे हनुमान जी मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को संगम में पवित्र स्नान का अवसर भी मिलेगा। चौथे दिन यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। यहां हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल के दर्शन के साथ राम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद सरयू घाट पर आरती में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा। पांचवें दिन नाश्ते के बाद यात्रियों को अयोध्या एयरपोर्ट अथवा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। 

कितना होगा टूर पैकेज शुल्क?

यूपीएसटीडीसी के अनुसार, टूर पैकेज में सेडान कार से यात्रा करने वाले न्यूनतम चार यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति 14,400 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, क्रिस्टा से यात्रा के लिए न्यूनतम छह यात्रियों का समूह होना जरूरी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 13,000 रुपए शुल्क तय किया गया है। टूर पैकेज में एसी वाहन से यात्रा, नौका विहार, गाइड की सुविधा, चार रात का एसी आवास और डबल शेयरिंग के आधार पर ठहरने के साथ नाश्ता शामिल है। दोपहर और रात का भोजन यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।

स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर से तीर्थ पर्यटन को मिलेगी गति- अमृत अभिजात

यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने बताया कि ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के तहत प्रदेश के चर्चित और अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के पर्यटकों के सामने लाने के साथ उन्हें एक बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ (वाराणसी-अयोध्या-काशी) उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक गंतव्यों को जोड़ता है। यह पर्यटकों को एक बेहतर यात्रा का अवसर प्रदान करता है। इस पैकेज के माध्यम से पर्यटक प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का एक ही यात्रा में आसानी से भ्रमण कर सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलने के साथ प्रदेश में तीर्थ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।’

बुकिंग के लिए यहां संपर्क करें

‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर पैकेज की बुकिंग सहित अन्य जानकारी के लिए इच्छुक यूपीएसटीडीसी के मोबाइल नंबर- 9149099890 और 7985816467 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.