TN

TotaRam News

What's Hot

Raksha Bandhan 2026: यूपी में महिलाओं को नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, CM योगी का बड़ा तोहफा

Table of Content

27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील एवं सराहनीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान किराए की चिंता नहीं करनी होगी। साथ ही, उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का यह कदम रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक आत्मीय, सहज एवं आनंदपूर्ण बनाने वाला है।

बहनों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं में रखा है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा इसी संवेदनशील सोच और ‘नारी सम्मान’ की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर बहनों को अपने मायके अथवा प्रियजनों तक पहुंचने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।शासन के निर्णय के अनुसार नगरीय परिवहन की बसों में 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन के पहले और बाद में होने वाली यात्राओं में भी महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प—जनकल्याण के साथ नारी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे आमजन के जीवन को सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है। यह निर्णय प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सहजता से यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को यह सौगात ‘बहनों का सम्मान, परिवारों में खुशियां और सुगम यात्रा’ के भाव को साकार करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.