TN

TotaRam News

What's Hot

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : ए.के. शर्मा

Table of Content

वाराणसी जलभराव पर मंत्री ए.के. शर्मा के कड़े निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में जलभराव, जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए वर्तमान स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाकर नागरिकों को राहत पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।

मंत्री ए.के. शर्मा ने जलभराव की समस्या के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के लिए नालों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान कहीं भी जल निकासी बाधित न हो और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने सीवर एवं जल निकासी व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनसुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा काल में विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जाए। किसी भी संभावित खतरे को पहले से चिन्हित कर तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा काल में विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। कहीं भी विद्युत तार टूटने, जलभराव वाले क्षेत्र में विद्युत प्रवाह अथवा अन्य जोखिम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

ए.के. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन नगरी में जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।उन्होंने वर्षा काल को देखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.