/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम

Table of Content

3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) विज्ञापन संख्या 01/2026 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET 2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पाली तथा दिनांक 04 जुलाई 2026 को एक पाली इस प्रकार कुल 05 पालियों (03 पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं 02 पाली प्राथमिक स्तर) में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई थी।

अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा – निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का सफल आयोजन

इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की अत्यधिक संख्या (19,94,661) होने के दृष्टिगत परीक्षा 03 दिवस की पांच पालियों में सम्पन्न करायी गयी थी। विज्ञापन के बिन्दु 09 में उल्लिखित तुलनात्मक मूल्यांकन (नॉर्मलाइजेशन) की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए परिणाम तैयार किया गया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 80.07 प्रतिशत अर्थात 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 71.85 प्रतिशत अर्थात 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत अर्थात 93,387 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत अर्थात 1,13,384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर अभ्यर्थियों द्वारा देखा जा सकता है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग ने 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली इस विशाल परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन में पूर्व से निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करते हुए परिणाम तैयार किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.