TN

TotaRam News

What's Hot

UP Cabinet: ‘मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना’ को मंजूरी, बुनकरों को मिलेगा 2.5 करोड़ रुपये तक का सहयोग

Table of Content

150 हथकरघा क्लस्टरों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनकरों के आर्थिक उत्थान और स्वावलंबन के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक में ‘मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना’ के विस्तृत दिशा-निर्देशों को औपचारिक अनुमोदन प्रदान कर दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हथकरघा बुनकरों के उत्पादों को विश्वस्तरीय बनाना और उन्हें वैश्विक बाजार से जोड़कर उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं –

समूह एवं क्लस्टर गठन: योजना के तहत हथकरघा बुनकरों को 25 या उससे अधिक व्यक्तियों के समूहों में गठित कर क्लस्टर बनाए जाएंगे। वित्तीय सहायता: एक हथकरघा क्लस्टर को 3 वर्षों में विभिन्न मदों के अंतर्गत अधिकतम ₹2.5 करोड़ तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की अवधि और बजट: अगले 5 वर्षों में प्रदेश के लगभग 150 हथकरघा बुनकर क्लस्टरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर अनुमानित ₹388 करोड़ का व्यय होगा।

बुनकरों को प्रशिक्षण, डिजाइन और वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

सहायता के प्रमुख मद: वित्तीय सहायता मुख्य रूप से हथकरघा एवं सहवर्ती उपकरणों की आपूर्ति, कार्यशाला निर्माण, डिजाइन विकास, मास्टर वीवर व बुनकरों के प्रशिक्षण, उत्पाद विकास, एक्सपोजर विजिट और वस्त्रों के प्रचार-प्रसार के लिए दी जाएगी। बाजार और ब्रांडिंग: बुनकरों को आधुनिक डिजाइनरों की सेवाएं, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा मिलेगी। साथ ही, उनके तैयार उत्पादों की देश और विदेश के बाजारों में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें बाइंग व सोर्सिंग हाउसेस से जोड़ा जाएगा।

एग्जिट स्ट्रैटेजी: क्लस्टर को 3 वर्षों तक पूर्ण वित्तीय सहायता देने के बाद अगले 2 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से आत्मनिर्भर बनाने की व्यवस्था की गई है। कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के पारंपरिक बुनकारी उद्योग को नया जीवन मिलेगा और हजारों परिवारों को रोजगार तथा बेहतर आय के अवसर प्राप्त होंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.