/ Oct 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के दूसरे संस्करण में सारनाथ, चुनार, देवदरी और राजदरी का सफर

Table of Content

चुनार से राजदरी तक 80 राइडर्स ने पूर्वांचल के ‘मानसून टूरिज्म’ को दी नई पहचान

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पूर्वांचल के ‘अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों’ को युवाओं और वीकेंड यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक और पहल की है। ‘विजिट माई स्टेट-उत्तर प्रदेश’ के तहत आयोजित ‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के दूसरे संस्करण में करीब 80 बाइक राइडर्स ने दो दिन में सारनाथ, चुनार, देवदरी और राजदरी जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा की।

इस राइड का उद्देश्य सिर्फ बाइक यात्रा कराना नहीं, बल्कि पूर्वांचल को एक आकर्षक वीकेंड टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में सामने लाना था। राइडर्स ने सुल्तानपुर और जौनपुर होते हुए सारनाथ पहुंचकर बौद्ध विरासत को जाना। इसके बाद ऐतिहासिक चुनार किले का भ्रमण किया और वाराणसी में रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन राइडर्स ने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और गंगा आरती के बाद देवदरी और राजदरी का रुख किया। मानसून के बीच हरियाली, घुमावदार सड़कें और जलप्रपातों ने इस सफर को रोमांचक बना दिया। राजदरी का प्राकृतिक सौंदर्य राइडर्स के लिए यात्रा का खास आकर्षण रहा।

राइडर्स बोले- यात्रा का अलग अनुभव

राइडर हर्षवर्धन गुप्ता ने राजदरी तक के सफर को यादगार बताते हुए कहा, “हरियाली, घुमावदार सड़कें और बदलता भू-दृश्य पूरे सफर को खास बना रहे थे। राजदरी पहुंचकर लगा कि पूरा सफर सार्थक हो गया। उत्तर प्रदेश का यह एक बिल्कुल अलग और खूबसूरत रूप है।”

कानपुर के ब्रदरहुड बाइकर्स क्लब के के.आर हसन इस्लाम ने कहा, “हम आमतौर पर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों के बारे में सुनते हैं, लेकिन इस राइड ने दिखाया कि पूर्वांचल में घूमने के लिए बहुत कुछ है। चुनार किला और राजदरी ने एक ही यात्रा में बिल्कुल अलग अनुभव दिए।”

प्रतिभागी हेमंत ने राइड की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, “पुलिस एस्कॉर्ट, एंबुलेंस सहायता और पूरे रूट पर बेहतर प्रबंधन ने यात्रा को काफी सहज बनाया। सुरक्षा को लेकर भरोसा रहा, जिससे हम कम यात्रा किए जाने वाले रास्तों का भी पूरा आनंद ले सके।”

‘अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों’ को नई पहचान दे रहा ‘द राइडिंग चैप्टर्स’: अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्माथ कार्य अमृत अभिजात ने कहा कि, “पूर्वांचल में एक मजबूत वीकेंड टूरिज्म बेल्ट बनने की क्षमता है। वाराणसी आने वाले पर्यटकों को चुनार, देवदरी, राजदरी और आसपास के अन्य स्थलों से जोड़कर उनकी यात्रा को और व्यापक बनाया जा सकता है। इससे पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा और पर्यटन का आर्थिक लाभ अधिक क्षेत्रों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इन पर्यटन केंद्रों के साथ ‘अल्पज्ञात स्थलों’ को जोड़कर नए पर्यटन सर्किट और वीकेंड डेस्टिनेशन विकसित करना पर्यटन विभाग की प्राथमिकताओं में है।”

‘द राइडिंग चैप्टर्स’ के पहले संस्करण में राइडर्स ने कालिंजर तक का सफर किया था। दूसरे संस्करण के माध्यम से पूर्वी यूपी की विरासत, आस्था, वन क्षेत्रों और प्राकृतिक स्थलों को रोड ट्रिप के अनुभव से जोड़कर नई पर्यटन पहचान देने का प्रयास किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

UP Mission Shakti 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में नवरात्रि कार्यक्रम, 78 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

24 जिलों के देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के...

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत, मंत्री नन्दी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराए जाने के दिए निर्देश लखनऊ। पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.