TN

TotaRam News

What's Hot

पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम: ईंट निर्मित स्तूपों की स्थापत्य परंपरा और संरक्षण पर व्याख्यान

Table of Content

नालासोपारा स्तूप के संरक्षण पर हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर डॉ. राजेंद्र यादव, अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ सर्किल, लखनऊ द्वारा Brick Stupa of India and its Conservation Issues with Special Reference to Stupa at Nalasopara, Maharashtra विषय पर सचित्र एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

अपने व्याख्यान में डॉ. यादव ने भारत में ईंटों से निर्मित स्तूपों की संरचना, बनावट, आकार एवं स्थापत्य विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय बौद्ध स्थापत्य के प्रमुख स्वरूपों-स्तूप, चौत्यगृह एवं स्तंभों-की चर्चा करते हुए उनके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्यगत महत्व को रेखांकित किया। साथ ही स्तूपों की विभिन्न श्रेणियों, विशेष रूप से शारीरिक स्तूपों, जिनका निर्माण भगवान बुद्ध के शारीरिक अवशेषों के ऊपर किया जाता था, सहित अन्य प्रकार के स्तूपों की अवधारणा एवं महत्व पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. यादव ने भारत में स्तूप स्थापत्य के क्रमिक विकास की चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय स्तूप परंपरा पर मौर्यकालीन स्थापत्य के साथ-साथ इंडो-ग्रीक, इंडो-सिथियन एवं कुषाणकालीन कला एवं स्थापत्य परंपराओं का भी प्रभाव परिलक्षित होता है। विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक परंपराओं के समन्वय ने भारतीय बौद्ध स्थापत्य को समृद्ध एवं विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने महाराष्ट्र स्थित नालासोपारा के स्तूप के विशेष संदर्भ में ईंट निर्मित प्राचीन स्मारकों के संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों, संरचनात्मक समस्याओं तथा वैज्ञानिक संरक्षण की आवश्यकता पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

150 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया व्याख्यान में हिस्सा

इस अवसर पर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, रेनू द्विवेदी ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राजेंद्र यादव को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। रेनू द्विवेदी ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिवादन करते हुए पाठ्यक्रम में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 100 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन मोड में तथा 50 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान में प्रतिभाग कर भारतीय बौद्ध स्थापत्य, ईंट निर्मित स्तूपों की संरचना, उनके ऐतिहासिक विकास एवं संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

सचित्र प्रस्तुतीकरण एवं विषय की व्यापक व्याख्या के माध्यम से यह व्याख्यान प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा भारत की समृद्ध पुरातात्त्विक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.