TN

TotaRam News

What's Hot

UPJEE (Polytechnic)-2026: प्रवेश से वंचित छात्रों को योगी सरकार का एक और मौका

Table of Content

14 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश, jeecup.admissions.nic.in पर जारी हुआ शेड्यूल

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने UPJEE (Polytechnic)-2026 के तहत प्रवेश से वंचित अथवा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है। परिषद द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी को छोड़कर) में छठे और सातवें चरण की अतिरिक्त काउंसलिंग का आयोजन 21 अगस्त से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 14 सितंबर 2026 तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।

सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से 25 जून से 14 अगस्त 2026 के बीच डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं विशेष काउंसलिंग कराई गई थी। इसके बाद भी प्रवेश से वंचित रह गए अथवा प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके अभ्यर्थियों को एआईसीटीई के नवीन एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक छठे एवं सातवें चरण की अतिरिक्त ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के सभी NON-ADMITTED (QUALIFIED) अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। यह काउंसलिंग ग्रुप-A, B, C, D, F, G, H, I, K1 से K8 एवं L के लिए आयोजित की जाएगी।

छठे-सातवें चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

छठे चरण में योग्य अभ्यर्थियों के लिए च्वाइस फिलिंग 21 से 23 अगस्त तक होगी। सीट आवंटन 24 अगस्त को किया जाएगा। सीट मिलने के बाद ऑनलाइन फ्रीज विकल्प तथा सिक्योरिटी एवं काउंसलिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया 25 से 28 अगस्त तक चलेगी। इस चरण में फ्लोट विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। केवल फ्रीज किए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन जिला सहायता केंद्रों पर 25 से 29 अगस्त को शाम 6 बजे तक होगा। छठे चरण में आवंटित सीट से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त तथा संस्था में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

सातवें चरण के लिए च्वाइस फिलिंग 1 से 3 सितंबर तक होगी और सीट आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए सीट ऑटो फ्रीज होगी तथा सिक्योरिटी एवं काउंसलिंग फीस 5 से 7 सितंबर तक जमा की जा सकेगी। सातवें चरण में दस्तावेज सत्यापन 5 से 8 सितंबर को शाम 6 बजे तक होगा। आवंटित सीट से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 सितंबर और संस्था में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है।

परिषद ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी करने की अपील की है। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं शेड्यूल परिषद के आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.