TN

TotaRam News

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशक ने किया सूचना विभाग में ध्वजारोहण

Table of Content

देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि हैः सूचना निदेशक

लखनऊ। देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत सादगी के साथ मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना विभाग में देशभक्ति माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रीयगान एवं वन्दे मातरम का भावपूर्ण गायन किया गया।

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम देश और प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दें। सूचना निदेशक ने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। युवा निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करें, तभी हमारा प्रदेश तथा देश नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

कर्तव्यनिष्ठा और सत्यनिष्ठा से कार्य करने का संदेश

स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विभागीय कार्मिकों को देश व प्रदेश के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। इसलिए हमारा दायित्व है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ आमजन तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से साथ करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि उनके कार्य एवं व्यवहार से किसी को कष्ट न पहुॅचे । उन्होने कहा कि कार्मिक संकल्प लेकर अपने कार्य को बाखूबी निभाये तथा अपने आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ ऐसा करके जाये कि जिससे उन्हे गौरान्वित महसूस हो। कार्यक्रम में विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.