TN

TotaRam News

What's Hot

स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के जरिए क्रांतिकारी स्थलों का हो रहा पर्यटन विकास

Table of Content

उ0.प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा इतिहास को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़कर नई पहचान देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को ‘स्वतंत्रता संग्राम सर्किट’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उन स्थानों का पर्यटन विकास कराया जा रहा है, जहां स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं और वीर सेनानियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अऩुसार पर्यटन विभाग का उद्देश्य इन स्थलों को केवल स्मारकों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करना है, जहां आने वाले पर्यटक स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को करीब से जान और महसूस कर सकें। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी, वे-फाइंडिंग, सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं और इतिहास की जानकारी देने वाले व्याख्या केंद्रों पर जोर दिया जा रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में ऐतिहासिक स्थलों को मिल रहा नया स्वरूप

• वाराणसी: पिण्डरा क्षेत्र के करखियांव गांव में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थल का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। परियोजना के लिए 18.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 8 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। गांव में शहीद हुए 26 लोगों की स्मृति में यहां एक म्यूरल पार्क भी बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी वीरगाथाओं को म्यूरल के माध्यम से उकेरा जाएगा।
• रायबरेली: सदर क्षेत्र में तहसील ऊंचाहार के मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल का 4.51 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास कराया जा रहा है। परियोजना का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह स्थल क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों की स्मृति को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
• लखनऊ: उमरिया मजरे मुसपिपरी गांव में अमर शहीद राजा दिग्विजय सिंह स्मारक का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। परियोजना के लिए करीब 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें 55 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। स्मारक के विकास से स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को नई पहचान मिलेगी।
• औरैया: जनपद मुख्यालय ककोर स्थित तिरंगा पार्क/मैदान का जिला योजना के तहत पर्यटन विकास कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रध्वज से जुड़ी भावनाओं को नई पीढ़ी से जोड़ते हुए स्थल को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
• बलिया: सिताबदियारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली है। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान और राष्ट्र निर्माण की भूमिका को देखते हुए उनके गांव में पर्यटन विकास के माध्यम से उनकी विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवादास धाम मंदिर का पर्यटन विकास कराया जा रहा है।
• शाहजहांपुर: पुवायां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर में शहीद करतम सिंह पार्क का 79 लाख रुपये की लागत से निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया गया है। पार्क शहीद की स्मृति को संजोने के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित किया गया है।
• हरदोई: ग्राम सेमरिया स्थित शहीद स्थल का 41 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विकास कराया गया है। विकास कार्यों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्थानीय स्मृतियों को संरक्षित करने का प्रयास किया गया है।
• बलिया: स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पाण्डेय से जुड़े स्मारक स्थल का 1.55 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया गया है। इससे बलिया की स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिलेगी।
• बलिया: बांसडीह में वीर कुंवर सिंह के नाम पर शहीद स्मारक का निर्माण एवं पर्यटन विकास 86 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। यह स्थल स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की स्मृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
• मेरठ: वर्ष 1857 की क्रांति से जुड़े प्रमुख स्थलों और शहीद स्मारक के पर्यटन विकास के लिए 4.53 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया गया है। जिले के सीमावर्ती ग्राम भामौरी में सौंदर्यीकरण के साथ शहीदों की स्मृति में स्थापित स्मारक परिसर में संग्रहालय का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे 1857 की क्रांति से जुड़ी मेरठ की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।
• सहारनपुर: चकवाली गांव में ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ बनाया है। भारत के मानचित्र के आकार में विकसित इस अनूठे सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 2.43 करोड़ रुपये की लागत से इको-टूरिज्म के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
• बुलंदशहर: शहीद नाईक तुला सिंह की स्मृति में स्थापित स्मारक एवं प्रतिमा के आसपास 97.26 लाख रुपये यानी करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इसका उद्देश्य शहीद की स्मृति को संरक्षित करने के साथ स्थल को स्थानीय पर्यटन से जोड़ना है।

इतिहास पढ़िए नहीं, स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को महसूस कीजिए

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पर्यटन से जोड़ रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के जरिए आजादी के आंदोलन से जुड़े स्थलों को नया स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को करीब से जान सके। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर आने वाला पर्यटक इतिहास को केवल पढ़े नहीं, बल्कि आजादी के संघर्ष और देशभक्ति की भावना को महसूस भी करे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर बेहतर कनेक्टिविटी, सूचना बोर्ड, व्याख्या केंद्र, वे-फाइंडिंग और सौंदर्यीकरण जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आजादी की विरासत को पर्यटन से जोड़ने की यह पहल इन स्थलों को नई पहचान देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.