लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, अलीगंज, मड़ियांव व सैरपुर थानाक्षेत्र में नियमों के विपरीत किये जा रहे 05 अवैध निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज, मड़ियांव व सैरपुर थानक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान डाॅ0 चन्द्रसेन वर्मा, संजय गुप्ता, जयकरन, मोहम्मद अहमद, बालक राम व अन्य द्वारा किये जा रहे 05 अवैध निर्माणों को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के ग्राम-मंगहुवा में अभियान चलाया गया। इस दौरान जंग बहादुर, देवेश मिश्रा, रामदेव प्रधान, डिम्पल व अन्य द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
