TN

TotaRam News

What's Hot

प्रकाशन विभाग को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में ‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ सम्मान

Table of Content

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ पुस्तक के लिए मिला पुरस्कार

नई दिल्ली। प्रकाशन विभाग (डीपीडी) को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के लिए प्रदान किया गया है।

यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन है। इसमें राष्ट्र निर्माण, विकास, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े उनके विचारों को समाहित किया गया है। पुस्तक की विषय-वस्तु के साथ-साथ इसकी उत्कृष्ट संपादकीय, डिजाइन, मुद्रण और उत्पादन गुणवत्ता को भी इस सम्मान के माध्यम से मान्यता मिली है।

इस उपलब्धि पर प्रकाशन विभाग के महानिदेशक डॉ. धीरज काकड़िया ने विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रकाशन विभाग अपने उत्कृष्ट प्रकाशनों के माध्यम से ऐसे कई और पुरस्कार हासिल करेगा।

यह सम्मान प्रकाशन विभाग के लिए गौरव का विषय है और हिंदी में उच्च गुणवत्ता वाले ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण प्रकाशनों के माध्यम से पाठकों तक सामग्री पहुंचाने के विभाग के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। 10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘PubliCon 2026’ पब्लिशिंग अवॉर्ड्स समारोह में प्रकाशन विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.