TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU के डॉ. आनंद मिश्रा बने ABSI President-Elect 2026, ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के भावी अध्यक्ष निर्वाचित

Table of Content

2028-2030 तक संभालेंगे अध्यक्ष पद

मदुरै। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का प्रेसिडेंट-इलेक्ट (2026–2028) तथा अध्यक्ष (2028–2030) निर्वाचित किया गया है।

यह चुनाव जून 2026 में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा देशव्यापी मतदान के माध्यम से सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा आज मदुरै में आयोजित ABSI के 14वें वार्षिक सम्मेलन की सामान्य सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में निर्वाचन अधिकारी द्वारा वर्तमान अध्यक्ष प्रो. नवनीत कौर की उपस्थिति में की गई।

एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया देशभर के ब्रेस्ट सर्जनों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है तथा भारत में ब्रेस्ट सर्जरी के क्षेत्र की अग्रणी पेशेवर आवाज़ माना जाता है। डॉ. आनंद मिश्रा का निर्वाचन उनके नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

डॉ. आनंद मिश्रा वर्तमान में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन हैं तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के प्रेसिडेंट-इलेक्ट भी हैं। उन्होंने एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, शोध तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर डॉ. आनंद मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देशभर के सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में ब्रेस्ट सर्जरी, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा रोगी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.