TN

TotaRam News

What's Hot

NHAI News: NH-48 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा में Multi Lane Free Flow Tolling System शुरू

Table of Content


मानेसर से जयपुर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अब बाधा-मुक्त हो गया है

डेस्क। यात्रियों को तेज़, सुगम और बाधा-मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएई) ने राजस्थान में एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इससे पहले, एनएचएआई ने इसी कॉरिडोर पर दौलतपुरा और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर भी मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली शुरू की थी। एनएच-48 के व्यस्त दिल्ली-जयपुर खंड को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर एमएलएफएफ के शुभारंभ से मानेसर से जयपुर तक की यात्रा पूरी तरह से बाधा-मुक्त और सुगम हो गई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘यात्रा की सुगमता’ में वृद्धि हुई है।

MLFF सिस्टम से टोल प्लाजा पर खत्म होगा इंतजार

एमएलएफएफ प्रणाली कम से कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ बाधा रहित टोल प्रणाली की शुरुआत करती है, जिससे वाहन बिना रुके टोल केंद्रों से गुजर सकते हैं और निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित होता है। शून्य प्रतीक्षा समय और निर्बाध वाहन आवागमन को सक्षम बनाकर, एमएलएफएफ ने यात्रियों को समय बचाने, ईंधन दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ टोल केंद्रों पर वाहन उत्सर्जन को कम करने में मदद की है।

यह प्रणाली स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) तकनीक को फास्टैग आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के साथ एकीकृत करती है ताकि स्वचालित उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह को सुगम बनाया जा सके। यह पहल भारत सरकार के नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर जीवन और व्यापार में सुगमता बढ़ाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

बिना रुके टोल सुविधा के लिए FASTag में पर्याप्त बैलेंस जरूरी

राष्ट्रीय राजमार्ग (एमएलएफएफ) के सुचारू उपयोग के लिए, उपयोगकर्ताओं को अपने एफएएसटैग खाते में पर्याप्त शेष राशि बनाए रखना आवश्यक है। एफएएसटैग में अपर्याप्त शेष राशि, अमान्य या खराब एफएएसटैग जैसी स्थितियों में, उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान न करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक नोटिस (ई-नोटिस) जारी किया जाता है। ऐसे उपयोगकर्ताओं को ई-नोटिस प्राप्त होने के 72 घंटों के भीतर सामान्य उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा। 72 घंटों के बाद भी भुगतान न करने पर, वाहन श्रेणी की सामान्य दर से दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा। ई-नोटिस https://nhfeenotice.parivahan.gov.in/#/ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त और भुगतान किया जा सकता है ।

MLFF के कार्यान्वयन से पारदर्शिता बढ़ाकर, भौतिक टोल प्लाजा स्थापित करने से जुड़ी परिचालन लागत को कम करके और देश भर में टोल संचालन में समग्र दक्षता में सुधार करके टोलिंग प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिली है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.