EECUP Round 4 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा JEECUP चतुर्थ चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 30 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है।
सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चतुर्थ चरण में संस्था/पाठ्यक्रम का आवंटन पाने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन (Document Verification) की कार्यवाही 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 की सायं 6:00 बजे तक सहायता केंद्रों (Help Centers) के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ अपने आवंटित सहायता केंद्र पर उपस्थित होकर अभिलेख सत्यापन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। काउंसलिंग से संबंधित अन्य सूचनाएं परिषद के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं।
