TN

TotaRam News

What's Hot

पेपर लीक व अनुचित साधनों के दोषियों को अब मिलेगा शीघ्र और कठोर दंड

Table of Content

परीक्षा में पारदर्शिता पर सरकार का जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज लोकसभा में पारित ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ युवाओं के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर जांच पूरी करने का प्रावधान, चार्जशीट दाखिल होने के बाद तीन माह के भीतर ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य तथा विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि इन प्रभावी प्रावधानों से परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनेगी तथा मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं होगी। प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना और उसके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर ठोस एवं निर्णायक कदम उठा रही है। यह विधेयक युवाओं के विश्वास को और मजबूत करने के साथ ही देश की परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.