TN

TotaRam News

What's Hot

विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

उपमुख्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज की तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की लाट का अनावरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्राशन तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।

उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री ने विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत बटन दबाकर 3 करोड़ 25 लाख 97 हजार रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाभी एवं डेमो चेक प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री के द्वारा अमृत सरोवर पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर एवं नवनिर्मित खण्ड विकास कार्यालय के परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े विकास के कार्य हुए है और बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और बहन-बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है गरीब को अमीर बनाना, किसान की आमदनी बढ़ाना, युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज देश में 3 करोड़ गरीब महिलाएं रोजगार से जुड़कर लखपति दीदी बन गयी है तथा आने वाले समय में देश में 6 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही महिला क्रेडिट कार्ड उद्यमी योजना आने वाली है, जिसके माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को 20 हजार रूपये तक का पैसा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं के द्वारा बैंको से जो भी पैसा लिया गया, उनके द्वारा उस पैसे को समय से वापस भी किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी महिलाएं, दीदीयां खुशहाल होंगी, तब परिवार भी खुशहाल होगा।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, हर परिवार की खुशहाली पर जोर: केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश तब बनेगा, जब हर घर परिवार खुशहाल होगा। गरीब अमीर बनेगा, हर घर नल से जल पहुंचेगा, हर गरीब के पास अपना आवास होगा, जिनके पास पढ़ाई, दवाई, कमाई की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए यह सभी व्यवस्थायें हो जायेगी, इसी लक्ष्य को पूरा करने को लेकर डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज व आस-पास की सड़कें चमचमा रही है। इसके साथ ही घरों में बिजली की सुविधा है, खाने के लिए राशन उपलब्ध है, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में अच्छी व्यवस्था है तथा गरीब के बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों की तरह अच्छी शिक्षा मिल रही है, यह आज दिखायी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर समय गरीबो के कल्याण व उनकी भलाई के बारे में सोचते है। प्रधानमंत्री को गरीबो का दर्द, गांव की लोगो की पीडा, शहर में रहने वालो की समस्यायें की जानकारी है, इसलिए उन्होंने सबसे पहले इन लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य किया। कहा कि आज देश में 7 करोड़ गरीबो को पक्का घर, 80 करोड़ लोगो को फ्री राशन, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, गरीबो को बिजली कनेक्शन मिला है तथा प्रदेश में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। आज डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में 100 प्रतिशत धनराशि पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों का खेल खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से अब गांव की तस्वीर भी बदलेगी और गांव में रहने वाले लोगो की तकदीर भी बदलेगी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठाने के लिए लोगो को प्रेरित किया।

उपमुख्यमंत्री ने 5.64 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सृजित विकास खण्ड सहसों कार्यालय का फीता काटकर किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ने 5.64 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सृजित विकास खण्ड सहसों कार्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने समूह की दीदीयों को 8 करोड़ 73 लाख तथा 2 करोड़ 24 लाख का डेमो चेक प्रदान किया तथा प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी भी प्रदान किये।

इस अवसर पर विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल, ब्लाक प्रमुख सहसों गीता सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगणों सहित जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वत रोजगार, खंड विकास अधिकारी सहसों व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में जनसमुदाय, लाभार्थीगण, उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.