TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU ने किया उत्तर प्रदेश के सरकारी संस्थानों का पहला Robotic Hysterectomy ऑपरेशन

Table of Content

बिना चीरे के हुआ बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन, KGMU ने रचा चिकित्सा क्षेत्र में इतिहास

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रसूति एवं स्त्री रोग (OBS & Gyn) विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान में पहली बार रोबोटिक हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने की रोबोटिक सर्जरी) सफलतापूर्वक की है।

यह जटिल सर्जरी 22 जुलाई 2026 को गोरखपुर निवासी 51 वर्षीय शशिकला पर की गई। मरीज असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव (Abnormal Uterine Bleeding) और अत्यधिक मोटापे (BMI 43 किलोग्राम/वर्गमीटर) से पीड़ित थीं। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार, मरीज का वजन अधिक होने के कारण पारंपरिक सर्जरी की तुलना में रोबोटिक तकनीक अधिक सुरक्षित और प्रभावी साबित हुई। इस तकनीक की मदद से मरीज की रिकवरी तेज हुई है और उनकी स्थिति स्थिर है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सीएसआर फंड से हुई सर्जरी, मरीज को केवल 10 हजार रुपये का खर्च

इस रोबोटिक सर्जरी का खर्च कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से वहन किया गया, जिससे मरीज को केवल 10 हजार रुपये ही खर्च करने पड़े। जबकि निजी अस्पतालों में इसी प्रकार की रोबोटिक हिस्टेरेक्टॉमी पर सामान्यतः 4 से 5 लाख रुपये तक का खर्च आता है। विभाग ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इन चिकित्सकों ने निभाई अहम भूमिका

सर्जरी टीम में डॉ. स्मृति अग्रवाल, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अनन्या और डॉ. शाम्भवी शामिल रहीं। ऑपरेशन थिएटर में सिस्टर नीता और मनीष ने सहयोग किया।

एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. विनीता, डॉ. नीलकमल, डॉ. निधि सिंह और डॉ. गोविंद अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रोबोटिक ओटी स्टाफ में सिस्टर रीता, मुस्कान और नेहा का विशेष योगदान रहा।

KGMU कुलपति ने दी पूरी टीम को बधाई

केजीएमयू की कुलपति प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल केजीएमयू बल्कि उत्तर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिन्दुत्व के पुरोधा अशोक सिंहल

राम जन्मभूमि आंदोलन, सामाजिक समरसता, गोरक्षा और हिंदू जागरण में उनके योगदान की स्मृति बृजनन्दन राजू। अशोक सिंहल का नाम आते ही लोगों के मन मस्तिष्क पर राम मंदिर आन्दोलन का परिदृश्य आ जाता है। अशोक सिंहल श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के ही महानायक नहीं थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, सामाजिक समरसता के अग्रदूत,...

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.